अमरिंदर बोले- कांग्रेस को 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी, BJP-PLC गठबंधन को लेकर की ये भविष्यवाणी

पटियाला, 20 फरवरी: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में मतदान के ट्रेंड को देखकर चुनाव नतीजों के बारे में काफी कुछ भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने कहा है कि 1 बजे तक अगर 30% से ज्यादा वोटिंग हो गई है तो यह बहुत ही अच्छे संकेत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह देख रहे हैं कि कांग्रेस 20 से 30 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को इस चुनाव के लिए अनुपयोगी करार दिया है और साथ ही कहा है कि उनके गठबंधन को अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Captain Amarinder ने Congress को लेकर कह दी ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    Former Punjab CM Captain Amarinder Singh estimates, Congress will not be able to win more than 20-30 seats, BJP-PLC-Dhindsa alliance claims to get good support

    'कांग्रेस को 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी'
    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के बारे में भविष्यवाणी की है कि वह राज्य में इतनी सीटें नहीं जीत पाएगी, जिससे कि वह सरकार बनाने लायक बहुमत पा सके। उन्होंने कहा है 'वे (कांग्रेस) इस बात से चिंतित है कि मैं पंजाब में क्या हासिल कर पाया हूं, जो उनके खिलाफ जा रहा है। मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि कांग्रेस 20-30 सीटों से ज्यादा नहीं पाने जा रही है।'

    चन्नी और सिद्धू दोनों बेकार- कैप्टन
    इसके बाद उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा है, 'चरणजीत चन्नी क्या हैं? क्या वे जादूगर हैं जो 3 महीनों में पंजाब में चमत्कार वाला प्रदर्शन कर सकते है? चुनाव से पहले उन्हें हीरो बनाने के लिए सारा क्रेडिट दे रहे हैं......मैं समझता हूं कि दोनों (चन्नी और सिद्धू) बेकार हैं। '

    'बीजेपी-पीएलसी-ढींढसा गठबंधन को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद'
    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज हो रहे मतदान को लेकर अपने गठबंधन के अच्छा प्रदर्शन करने के आसार जताए हैं। उन्होंने कहा है, '1 बजे तक 30% से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है, जो कि अच्छा संकेत है। पटियाला और आसपास की सीटों पर हम बहुत ही अच्छी तरह से जीतेंगे। अगर बीजेपी-पीएलसी और ढींढसा की पार्टी को अच्छा समर्थन मिल रहा है, तब हमें और क्या करने की जरूरत पड़ेगी।'

    गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा के लिए आज एक ही चरण में सभी 117 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ऐसा पहली बार है, जब पंजाब में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है; और सभी पार्टियां और गठबंधन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+