केजरीवाल के बाद अब पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को भी नहीं मिली विदेश यात्रा की अनुमति, केंद्र सरकार पर उठे सवाल
चंडीगढ़। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की विदेश यात्रा में भी रुकावट आ गई है। उन्हें विदेश मंत्रालय से पोलिटिकल क्लीयरेंस नहीं मिला है। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को जर्मनी जाना था। अनुमति न मिलने पर अब कैबिनेट मंत्री ने भाजपा को पूछा कि आपको भला आम आदमी पार्टी से इतना राजनैतिक भय क्यों है।

आप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, अरोड़ा की मौजूदगी में न्यू रिन्यूएबल एनर्जी पर प्रोग्राम होना था। मगर उनको नॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम में जाने से रोक दिया गया है। इस बारे में अरोड़ा का बयान आया है। अमन अरोड़ा ने कहा है कि, यात्रा पर सरकार के ₹1 का भी खर्च नहीं आना था। बावजूद इसके उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। अरोड़ा ने कहा कि, केंद्र सरकार, पराली पर तो पंजाब सरकार की कमियां निकालती है लेकिन जहां से समाधान निकलता है वहां जाने की अनुमति नहीं देती।
अमन अरोड़ा ने कहा कि, 'राजनीतिक कारणों से मेरी यात्रा रोकी गई है, केंद्र नहीं चाहती कि दिल्ली और पंजाब सरकार प्रदूषण की समस्या का हल निकाले। अरोड़ा ने बताया कि, ग्रीन हाइड्रोजन से प्रदूषण और पराली की समस्या के समाधान निकाले जा सकते हैं। इसलिए वह उक्त प्रोग्राम में जाना चाहते थे।'
मंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी यात्रा राजनीतिक कारणों से रोकी गई है। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली और पंजाब सरकार प्रदूषण की समस्या का हल निकाले। उन्होंने कहा कि इस यात्रा पर न तो पंजाब सरकार का एक पैसा खर्च होना था और न ही केंद्र सरकार का।
आप से जुड़े नेताओं के मुताबिक, अमन अरोड़ा को ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर नॉलेज शेयरिंग वाले इस टूर पर बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी जाना था जो 24 अक्टूबर से 2 अक्टूबर के लिए था। शेष जिन राज्यों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में जाने के लिए अनुमति मांगी थी, सभी को दे दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमन अरोड़ा को मंजूरी दे दी थी और पालिटिकल क्लीयरेंस के लिए इसे विदेश मंत्रालय भेजा गया था। आज अमन अरोडा ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उन्हें आज ही पता चला है कि उनको मंजूरी नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications