अकाली दल पर बरसे आप नेता चेतन सिंह जौरमाजरा, बोले- इन लोगों से पंजाब को बचाना है

अकाली दल के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को हिमाचल प्रदेश में पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब के आम आदमी पार्टी नेता चेतन सिंह जौरमाजरा ने कहा कि मीडिया से खबरें सुनने को मिल रहा है कि हिमाचल प्रदेश में बडे़ अकाली दल के नेता का बेटा नशे का कारोबार करता पकड़ा गया है।

मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब को इन लोगों से बचाना है। आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से भी इस बाबत सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा गया है कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के 'लाल' प्रकाश लंगाह ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए हैं, उनकी असलियत एक बार फिर सामने आ गई है। यह साबित हो चुका है कि पंजाब को सबसे बड़ा खतरा परिवार बचाओ यात्रा निकालने वाले इन अकालियों से है।

chetan singh

जौरमाजरा ने कहा अकाली दल के नेता का बेटा हिमाचल प्रदेश के शिमला में नशे की खेप के साथ पकड़ा गया है। उसके पास 42 ग्राम ड्रग्स जब्त की गई है। पंजाब में नशे का जाल फैलाने के पीछे इन्ही लोगों का हाथ है। अकाली दल और कांग्रेस के लोगों ने ही पंजाब में ड्रग्स की बीमारी फैलाई है।

एक तरफ ये लोग पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं तो दूसरी तरफ हकीकत यह है कि पंजाब में नशे को फैलाने के पीछे इन्ही लोगों का हाथ है। लिहाजा पंजाब को इन लोगों से बचाना है। जिन लोगों ने पंजाब की नौजवानी को खत्म किया है उन लोगों से पंजाब को बचाना है।

मैं हिमाचल सरकार से कहना चाहूंगा कि जिस अकाली दल के दल के नेता के बेटे को इन लोगों ने गिरफ्तार किया है उसे सख्त से सख्त सजा दिलाकर यह संदेश देने का काम करें कि नशे के कारोबार को आगे बढ़ाने वालों का यही हश्र होगा। लोगों के बीच नशे की तस्करी करना कितना बड़ा जुर्म है, यह लोगों को पता चलना चाहिए। इस तरह के नशे के तश्करों से पंजाब को बचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+