पंजाब में आप ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, इन्हें मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट को जारी कर दिया है। पार्टी की ओर से इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने इस लिस्ट में राजकुमार चब्बेवाल और मालविंदर सिंह कंग को उम्मीदवार बनाया है। राजकुमार चब्बेवाल को पार्टी ने होशियारपुर से उम्मीदवार बनाया है। जबकि पंजाब आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की जाचुकी है. पहली लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इस लिस्ट में पंजाब के मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को मौका दिया गया था। पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के अधिकतर विधायकों को मैदान में उतारा है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह खुड़िया, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉक्टर बलबीर सिंह का नाम शामिल है।
बता दें कि पंजाब लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। बीते लोकसभा चुनाव में आप ने यहां से सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की थी। भगवंत मान ने संगरूर से यहां जीत दर्ज की थी। बाद में वह पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए, जिसके बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
2019 के लोकसभा चुनाव में यूपीए ने 8 और एनडीए ने पंजाब से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गौर करने वाली बात है कि पंजाब में सभी 13 सीटों पर एक ही चरण में 1 जून को मतदान होगा जबकि 4 जून को मतगणना होगी और नतीजों की घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications