AAP नेता के निशाने पर CM चन्नी, कहा-पंजाब के लंबित मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है सरकार
नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि बिना सिर-पैर की सरकार चल रही है।
चंडीगढ़, 9 नवम्बर 2021 पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पंजाब सरकार पर ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा कि चन्नी सरकार पंजाब के लंबित मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि बिना सिर-पैर की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनकी कैबिनेट का पूरा जोर पौने पांच वर्ष के बद्तर शासन की नाकामियां छुपाने में लगी हुई है। पंजाब कांग्रेस के सभी नेता इस बात पर लगे हुए हैं कि किसी तरह भी पार्टी का नाकामियां छुपा सकें । इसी वजह से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों और सदन में विपक्ष के सवालों से सरकार भाग रही है।

आंखों में धूल झोंकने की कोशिश
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी कमजोरियों को छुपा रही है और सत्र के ड्रामे के जरिए पंजाब के लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आप' द्वारा कांग्रेस सरकार की पांच वर्ष की कारगुजारियों का लेखा-जोखा पूछा जाएगा। किस डील में आधा पंजाब बीएसएफ के माध्यम से मोदी और अमित शाह को सौंप आए हैं। किसानी कर्जा, दलित, व्यापारियों के संबंध में और सोहाणा में पानी की टंकी पर बैठे, पटियाला में टावरों पर और मरणोव्रत पर बैठे बेरोजागारों के सवाल पूछे जाएंगे। क्योंकि कांग्रेस ने घर-घर रोजागार का वादा किया था।
मनीष तिवारी का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के फैसले को क्यों नहीं दी चुनौती
सवालों से भाग रही सरकार- अमन अरोड़ा
आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष के नाते आप' कांग्रेस सरकार से जनता के सभी सवाल करेगी। बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी पर सवाल पूछा जाएगा। अमन अरोड़ा ने सत्र की समयावधि पर सवाल उठाए कि आज क्या अकेला बीएसएफ का मामला है? पंजाब में नशा, बेअदबी और तीन लाख करोड़ का कर्जे का मामला खत्म हो गया? उद्योग जगत पिछड़ रहा है, पंजाब की स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था भी हाशिए की कगार पर है लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों से डरती है। विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों सें लोगों को गुमराह करने के अलाव कुछ भी नहीं किया है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जनता को बेवकूफ़ बना रहे थे। अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की जनता के आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। पंजाब के लंबित मुद्दों पर सवाल करने पर सरकार चुप्पी साध लेती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू पर महाधिवक्ता एपीएस देओल ने लगाए गंभीर आरोप, लेटर जारी कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications