'किसानों के साथ खड़ी है AAP सरकार, 186 करोड़ रुपये की मुआवजा जारी', किसान प्रदर्शन पर बोले पंजाब मंत्री जिंपा
पंजाब के संगरूर में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान के विरोध प्रदर्शन पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। आप सरकार ने आज किसानों के लिए कुल 186 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।
उन्होंने कहा कि धरना दे रहे किसानों की अधिकांश मांगें केंद्र से है। सीएम भगवंत मान प्रति एकड़ मुआवजा राशि बढ़ाना चाहते हैं और एक किसान की मौत पर केंद्र से मंजूरी की जरूरत है और वह हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं दे रही है। कोई कमी नहीं है राज्य के पास धनराशि है। किसानों को सरकार से बात करनी चाहिए। हम मृतक किसान के परिवार को सहायता देंगे।













Click it and Unblock the Notifications