पहली बार इतनी जवां विधानसभा: पंजाब में 50 से कम उम्र के 61 विधायक, 31 साल के हरजोत सबसे युवा मंत्री
चंडीगढ़। पंजाब को नई सरकार मिल गई। यहां विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचा था। किसी भी चुनाव में यह उसकी सबसे बड़ी जीत थी। अब उसकी सरकार बनने के क्रम में उसके मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। वहीं, पंजाब विधानसभा में नजर आने वाले चेहरे भी सामने आ चुके हैं। जिनकी चर्चा हो रही है।

31 साल के हरजोत बैंस सबसे युवा मंत्री
पंजाब कैबिनेट के 10 मंत्री शपथ ले चुके हैं। इनमें 31 साल के हरजोत बैंस सबसे युवा मंत्री हैं। वहीं, जाति-मजहब की बात करें तो कैबिनेट में CM मान समेत 4 जट्ट सिख हैं। 3 हिंदू और 4 दलित चेहरे हैं। इसके अलावा नए मंत्रियों में 2 डॉक्टर, एक रिटायर्ड अफसर हैं।

ऐसा पहली बार देखने को मिला
पहली बार, विधानसभा इतनी 'यंग' है कि कुल 117 विधानसभा सदस्यों में 61 विधायक 50 से कम उम्र के मौजूद हैं। यानी पहली बार 61 विधायक ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 साल से कम है।
- जब पंजाब विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी, तो वहां परंपरा से हटकर मुख्यमंत्री के तुरंत बाद महिला सदस्यों को ही शपथ दिलाई गई। उसके बाद बाकी को प्रोटेम स्पीकर डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद विधायकों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। अब सोमवार को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

यह भी है दिलचस्प बात
एक और दिलचस्प बात यह है कि, 17 विधायक दूसरी बार, 6 तीसरी बार, 3 चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। मिनिस्टर बनने वाले 10 MLA में से हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर दूसरी बार चुनाव जीते हैं, जबकि बाकी 8 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications