भाजपा में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू तो आप ने उन्हें गद्दार बताया

जिस तरह से आम आदमी पार्टी के के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा है उसके बाद आम आदमी पार्टी ने उनपर तीखा हमला बोला है। आम आदमीा पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने कहा उन्हें गद्दार तक दिया है।

मालविंदर ने कहा कि सुशील रिंकू वो इंसान हैं जो पंजाब में चुनाव हार गए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें जालंधर से सांसद बना दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने उनके लिए प्रचार किया था, जिसकी वजह से उन्हें भारी बहुमत मिला था और उन्हें बड़ी जीत मिली थी लेकिन जिस तरह से वो आप छोड़ भाजपा में शामिल हए हैं उससे साफ है कि वो गद्दार हैं।

malvinder kang

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में सुशील कुमार रिंकू ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि पंजाब कहीं ना कहीं देश के साथ आगे बढ़ने से चूक रहा है। मैंने अपने संसदीय क्षेत्र जालंधर को देखा है, यहां हम विकास के मामले में काफी पीछे हैं। एक सांसद के तौर पर मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का काम देखने का मिला, जिससे मैं काफी प्रभावित हूं।

सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मैं भाजपा में सिर्फ एक मकसद के साथ शामिल हुआ हूं कि मुझे जालंधर को नया बनाया है। मुझे किसी भी बात का डर नहीं है। जो लोग घोटाले कर रहे हैं, उन्हें सरकारी एजेंसियों से डरना चाहिए। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। अप्रैल 2023 में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुशील कुमार आप में शामिल हुए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें उपचुनाव में मैदान में उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+