AAP ने BJP को फिर दिया करारा झटका, छाबड़ा बोले- देश घोर निराशा में, मोदी सरकार सिर्फ अमीरों की हितैषी

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने शहर में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है।

चंडीगढ़, 1 फरवरी 2022। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने शहर में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। रायपुर कलां के पूर्व सरपंच और भाजपा के कद्दावर नेता गुरदीप सिंह भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मंगलवार को आप चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने गुरदीप सिंह और उनके साथियों को आप में शामिल कराया। इस मौके सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद थे। गुरदीप सिंह अपने क्षेत्र के ईमानदार और कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते हैं और लोगों में उनकी अच्छी पैठ भी है। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मनकोटिया, पूर्व पंच राजविंदर सिंह, मौली गांव के पूर्व सरपंच जगदीप सिंह समेत सैंकड़ों लोगों ने आप का दामन थामा।

AAP ने दिया भाजपा को झटका

AAP ने दिया भाजपा को झटका

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद गुरदीप सिंह और मौली गांव के पूर्व सरपंच जगदीप सिंह ने कहा कि भाजपा अब मौकापरस्त और सत्ता के लोभी लोगों की पार्टी बन गई है। कुर्सी के लिए भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई का खामियाजा शहर के गरीबों और आम लोगों को भुगतना पड़ा है। भाजपा पूरी तरह अपने आदर्शों और सिद्धांतों से भटक चुकी है। जरनैल सिंह ने कहा कि भाजपा की उल्टे दिन शुरू हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के सभी पुराने कर्मठ नेता टूटकर आप में शामिल हो रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आज पेश किए गए केंद्रीय बजट को आम जनविरोधी करार दिया है।

मोदी सरकार सिर्फ अमीरों की हितैषी- छाबड़ा

मोदी सरकार सिर्फ अमीरों की हितैषी- छाबड़ा

आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी छाबड़ा ने कहा कि इस बजट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार देश के आम लोगों की चिंता करने के बजाय सिर्फ अमीरों का हित सर्वोपरि रखने वाली सरकार है। ये सरकार देश को चलाने में पूरी तरह नाकाम है। पंजाब समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में लोग भाजपा को इसका करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पिछले कई सालों से मध्यम वर्गीय आयकरदाता करमुक्त आय की सीमा बढ़ने की आस में बैठे हैं। पिछले दो साल में कोरोनाकाल ने सबसे ज्यादा इसी वर्ग को प्रभावित किया है, फिर भी मिडल क्लास मोदी सरकार की चिंता से बाहर है। ये सरकार मिडल क्लास को कोई राहत नहीं देना चाहती, यह आज के बजट से साबित हो गया।

'भाजपा सरकार का सत्ता से बाहर होना तय है'

'भाजपा सरकार का सत्ता से बाहर होना तय है'

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने ऐसे समय में अपना बजट पेश किया है जब भारतीय अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति, गतिरोध और राजकोषीय घाटा बढ़ने के दुष्चक्र में फंस गई है। इस विकट स्थिति में हालांकि समाज के हर वर्ग को वार्षिक बजट से कुछ न कुछ उम्मीद थी, फिर भी समाज के गरीब तबके पर ज्यादा ध्यान नहीं गया। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। बेरोजगारी अपने आप में महामारी की तरह है लेकिन इस दिशा में मोदी सरकार पुनः गंभीर नहीं दिखी है। हमेशा की तरह उसकी रणनीति में अमीरों को कर रियायतें देना इस बार भी शामिल है। छाबड़ा ने कहा कि आज के बजट से पूरा देश घोर निराशा में डूब गया है। आर्थिक समेत हर मोर्चे पर मोदी सरकार बुरी तरह फेल हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का सत्ता से बाहर होना तय है। जाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव इसका बिगुल बजाने जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें: पंजाब: क्या आलाकमान का नवजोत सिंह सिद्धू से उठ गया भरोसा, चरणजीत सिंह चन्नी को ज़्यादा तवज्जो क्यों ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+