दिल्ली की तरह ही पंजाब की जनता को भी AAP सरकार देगी फ्री सुविधाएं- जय कृष्ण सिंह रूड़ी

पंजाब के लोग पिछले कई सालों से शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को वोट देते आ रहे हैं।पंजाब की जनता ने 2017 में आम आदमी पार्टी को विपक्ष में बैठाया था। आम आदमी पार्टी की विपक्ष की भूमिको को देखते हुए इस बार सत्ता में बैठाएगी

चंडीगढ़, अगस्त 10, 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में धूम मची हुई। नेताओं का एक दूसरे पर वार पलटवार जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रूड़ी ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बात-चीत की। उन्होंने बताया कि किस तरह से आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टियों से अलग हट कर चुनावी मैदान में अपनी पैठ जमाएगी। विधायक जय कृष्ण सिंह रूड़ी ने कहा कि सन 1947 में हमारा देश आज़ाद हुआ उसके बाद हर 5 साल में चुनाव होते आ रहे हैं। पंजाब में कभी शिरोमणि अकाली दल की सरकार तो कभी कांग्रेस की सरकार बनती आ रही है। उन्होंने कहा कि जो पंजाब पूरे देश को अनाज मुहैय्या कराता था आज उसी पंजाब के उपर लगभग तीन लाख करोड़ क़र्ज़ हो चुका है।

Recommended Video

    दिल्ली की तरह ही पंजाब की जनता को भी AAP सरकार देगी फ्री सुविधाएं- जय कृष्ण सिंह रूड़ी
    jai krishna singh rouri

    पंजाब के लोग पिछले कई सालों से शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को वोट देते आ रहे हैं। पंजाब की जनता ने 2017 में आम आदमी पार्टी को विपक्ष में बैठाया था। आम आदमी पार्टी की विपक्ष की भूमिको को देखते हुए पंजाब की जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर उसे आज़माने का मन बना लिया है। पंजाब की जनता ने देखा है कि किस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने वादों को पूरा करते हुए तीसरी बार सरकार बनाई है। दिल्ली की तर्ज़ पर पंजाब में भी विकास किया जाएगा। विधायक जय कृष्ण सिंह रूड़ी ने कहा कि पंजाब में बहुत से काम किए जा सकते हैं। इसलिए जनता इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती है।

    विधायक जय कृष्ण सिंह रूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली की जनता को फ्री बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं, पंजाब की जनता को भी सारी सुविधाएं मुफ़्त में दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर बच्चे को शिक्षा और उसके मौलिक अधिकार देगी। आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि हर आदमी का इलाज मुफ़्त में होना चाहिए जिस तरह एक विधायक और उनके परिवार का इलाज मुफ़्त में होता है। क्योंकि आम आदमी पार्टी का ये कहना है कि जब एक विधायक को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं तो फिर विधायक को बनाने वाली जनता का इलाज मुफ़्त में क्यों नहीं हो सकता।

    वहीं उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को अपने दामन में झांकने की ज़रूरत है। उनके पिछले कार्यकाल में उन्होंने किया क्या है। पंजाब के लोगों के साथ किस तरह से धोखा किया है। पंजाब के सिर पर 3 लाख करोड़ रूपये का क़र्ज़ा कैसे हो गया है। यह क़र्ज़ पंजाब के उपर नहीं है यह क़र्ज़ पंजाब की जनता के सिर के उपर है। पंजाब में जो बच्चा पैदा होते हैं वह क़र्ज़े के साथ पैदा होते हैं। आज हमारा ब्रेन जो है वो ड्रेन हो रहा है। हमारे बच्चे पढ़-लिख कर यहां पर नहीं रहना चाहते हैं।

    शिरोमणी अकाली दल पर निशाना साधते हुए विधायक जय कृष्ण सिंह रूड़ी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का कार्यकाल पंजाब की जनता देख चुकी है। आज पंजाब के युवा नशे से मर रहे हैं, इंडस्ट्रीज़ यहां से पलायन कर गई है। इन सब मुद्दे पर पंजाब का नाम आता है। उन्होंने पूर्व सीएम बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो वादे उन्होंने किए थे, विधवा और वृद्धा पेंशन, मुलाज़िम को पक्का करने का वादा, रोजगार देने का वादा, बच्चों को पढ़ने के लिए लैपटॉप देने का वादा, इस तरह के कई वादे पूरे नहीं किए गए। चुनाव नज़दीक आते ही वादों की बौछार करते हैं। अगर शिरोमणी अकाली दल ने चुनावी सभा के दौरान किए गए वादे पूरे किए होते तो जनता इन्हें तीसरे नंबर पर जगह नहीं देती। आम आदमी पार्टी के गठबंधन की सवाल पर उन्होंने कहा कि ये हाईकमान का फैसला होगा वह जो तय करेगी उसे हम लोग स्वीकार करेंगे।

    पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान लगाते हुए विधायक जय कृष्ण रूड़ी ने कहा की पंजाब की जनता बिल्कुल भी महफूज़ नहीं है, लड़किया घर से निकलती हैं तो उनके साथ कब स्नैचिंग की वारदात हो जाए पता नहीं रहता है। दिन दहाड़े हत्या हो जाती है। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा की उनके पास मिनिस्ट्री है फिर भी वह आपराधिक वारदातों पर लगाम नहीं कस पा रहे हैं। उन्हें कुछ भी पूछ लिया जाए जैसे बच्चों को रोज़गार क्यों नहीं दे रहे हैं, मुलाज़िमों का पे कमीशन क्यों नहीं दे रहे, विकास कार्य क्यों नहीं हो रहे, या स्वास्थ्य का काम क्यों नहीं कर रहे हैं, शिक्षक भर्ती क्यों नहीं कर रहे हैं तो इन सब बातों का उनके पास एक ही जवाब होता है कि खज़ाना ख़ाली है। लेकिन लॉ एंड ऑर्डर बनाने के लिए कोई ख़ज़ाने की ज़रूरत तो नहीं है। उसके लिए इच्छा शक्ति की ज़रूरत है।

    जय कृष्ण रूड़ी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बना दिया गया है, पांच महीने उनके पास भी है लेकिन जिन पर कभी नवजोत सिंह सिद्धू सवात उठाते थे, ट्वीट पर ट्वीट करते थे कि ये रेत माफ़िया है, ये शराब माफ़िया है, आज उन्हीं की गाड़ी में बैठकर नवजोत सिंह सिद्धू आइसक्रीम खाते हैं। जय कृष्ण रूड़ी ने कहा कि पंजाब के सब लोग जान चुके हैं कि पंजाब में एक ही पार्टी है आम आदमी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+