पंजाब में आम आदमी क्लीनिक, 10 फार्मेसी अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र
पंजाब में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर प्रदेश की भगवंत मान सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में भगवंत मान सरकार ने 10 फार्मेसी अधिकारियों, क्लीनिकल सहायको को नियुक्ति पत्र सौंपा है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशकंर शर्मा ने इन लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा है।
आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा गया कि कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर शर्मा ने आम आदमी क्लीनिक्स के लिए 10 फार्मेसी अधिकारियों व क्लीनिकल सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

आम आदमी क्लीनिकों से ना सिर्फ गांव गांव में मुफ्त व शानदार स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं बल्कि रोज़गार भी बढ़ रहा है।ये है भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य एवं रोज़गार मॉडल का कमाल। बता दें कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के आधार पर ही पंजाब में भी आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है।
बता दें कि पंजाब में मह एक साल के भीतर ही 664 आम आदमी क्लीनिक की स्थापना की गई और यहां से 58 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हाल ही में इस आंकड़े के सामने आने के बाद कहा था कि यह जनता के भरोसे को दिखाता है।
बता दें कि पंजाब में सभी आम आदमी क्लीनिक पर लोगों को मुफ्त में इलाज मिलता है। यहां पर 80 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होती हैं। साथ ही 38 तरह के टेस्ट किए जाते हैँ।
पिछले एक साल में 30 करोड़ से अधिक की कीमत की दवाइयों का वितरण किया गया है। वहीं 20 लाख से अधिक मुफ्त में टेस्ट किए गए है। मरीजों के लिए हमेशा क्लीनिक पर मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक असिस्टेंट, हेल्पर मौजूद रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications