Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, होशियारपुर में सुरक्षा घेरा तोड़ गले लगा शख्स

राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' पंजाब के होशियारपुर पहुंच गई। यहां राहुल की सुरक्षा में आज बड़ी चूक देखने को मिली है। एक अनजान शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल गांधी के पास पहुंच और उन्हें गले लगा लिया।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' पंजाब के होशियारपुर पहुंच गई। होशियारपुर में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। यहां एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल गांधी के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया। अचानक अनजान शख्स द्वारा राहुल गांधी को गले लगाते ही पार्टी कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्टिव हुए और उस शख्स को पकड़ कर खींच लिया। बता दें, इस पूरे वाक्ये का वीडियो भी सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई उनकी सुरक्षा में चूक का वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल गांधी अपने कारवां के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच हुडी पहने एक शख्स राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस आया और उनके गले लग गया। अनजान शख्स द्वारा राहुल के गले लगते ही पार्टी कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्टिव हुए और उसे फौरन पकड़कर खींच लिया।

Recommended Video

    राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, होशियारपुर में सुरक्षा घेरा तोड़ गले लगा शख्स

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी रास्ते में जब टी-ब्रेक के लिए रुके थे तब भी एक व्यक्ति वहां आया और उनके साथ फोटो खींच कर चल गया। इस दौरान उसे किसी ने नहीं रोका। राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके इर्द-गिर्द सुरक्षा का मजबूत घेरा बना लिया, ताकि फिर कोई अंजान शख्स उनके पास न आ सके। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले राहुल की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ चुके हैं। तो वहीं, राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस दो बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुकी है।

    तो वहीं, अब पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। उनका एक चाहनेवाला उनसे गले मिलने आया था। उसकी मंशा बुरी नहीं थी। वहीं, GS ढिल्लों, IG, लॉ एंड ऑर्डर विंग ने कहा, वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+