ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मी को लगा करंट, एक घंटे तक चिपका रहा, फीडर बंद किया तब पता चला- जिंदा है

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में मल्लांवाला के नजदीकी गांव निहाला लवेरा में ठेके पर काम कर रहे एक कर्मी की जान जाते-जाते बची। दरअसल, बोहड़ सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह नामक कर्मचारी अंधड़ के कारण बाधित हुए विद्युत-ट्रांसफार्मर पर सुबह 9:15 पर परमिट लेकर ठीक करने के लिए चढ़ा था, वहीं, ड्यूटी पर बैठे अधिकारी ने फीडर को बंद नहीं किया। इससे बोहड़ सिंह को बिजली ने शॉट मारे। करंट से बोहड़ सिंह अचेत हो गया और घंटेभर तक खंभे पर ही लटका रहा।

a electricity worker repair the transformer line , electrocution, saved after hours

गांववाले दौड़े, काफी जद्दोजहद के बाद उतारा
उसे ऊपर लटका देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने फोन करके बिजली घर मिडूवाला से बिजली की सप्लाई बंद करवाई। फिर काफी मशक्कत के बाद बोहड़ सिंह को ट्रांसफार्मर के खंबे से नीचे उतारा गया। लोगों ने देखा कि उसकी सांसें चल रही थीं। लिहाजा तत्काल उसे रमनदीप अस्पताल आरिफ के में दाखिल कराया गया। वहां डॉक्टरों ने कहा कि, यह अभी जिंदा है।
बोहड़ सिंह के भाई बख्शीश सिंह ने बताया कि, विद्युत अधिकारी ने बिजली बंद नहीं की थी। जिसके चलते भाई की यह दशा हुई। अब भाई को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। हमें आर्थिक सहायता भी दी जाए।"

सफाई में यह बोले विद्युत अधिकारी
वहीं, बिजली बोर्ड मिडूवाला ग्रेट के अधिकारी सिमरनजीत सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि, हमने तो बिजली बंद कर दी थी। सिमरनजीत सिंह ने कहा कि, मेरी कोई गलती नहीं है। यह किसी धान बिजाई करने वाले किसान के जनरेटर के कारण हो सकता है। क्योंकि, इन दिनों किसान खेतों में अपने-अपने जनरेटर चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+