कबूतर के अंडे खाने के बाद हुआ ये कैसा असर, युवक 8वीं मंजिल से कूदा

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के विमाननगर में कबूतर के अंडे खाकर एक युवक द्वारा आठवे मंजिला से कूदकर खुदकुशी करने की घटना घटी है। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। अर्णव मुखोपाध्याय (उम्र 35) नामक शख्स ने अपने फ्लैट के गैलरी के कूदकर जान दे दी। यह मामला विमाननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में अर्णव की पत्नी ने शिकायत दर्ज करवायी है।

 A youth jumped from building after eating peigons egg in Pune

विमाननगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप शिंदे द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अर्णव मुखोपाध्याय यह विमाननगर में ही वोडोफोन कंपनी में ऑफिस बैकअप का काम करता है। उसके फ्लैट की खिड़की में कुछ कबूतरों ने घोंसला बनाया हुआ था। अर्णव को यह बात ध्यान में आयी कि कबूतरों के घोंसले में अंडे हैं। उसने घोंसलों से आठ अंड़े निकाले और अंड़े का ऑमलेट बनाकर खाया। साथ ही उसने ऑमलेट के साथ बियर भी पी। कुछ देर बात अर्णव पागल जैसी हरकत करने लगा, उसकी पत्नी यह हरकत काफी डर गई। अर्णव को काफी संभालने की भी कोशिश की। लेकिन अर्णव ने अपने फ्लैट की गैलरी का दरवाजा खोला और आठवें मंजिला से कूद गया।

आठवें मंजिला से गिरकर अर्णव सीधे एक गाड़ी के ऊपर जा गिरा, आठवें मंजिला से गिरने की वजह मौके पर ही अर्णव की मौत हो गई। इस घटना के बाद पत्नी काफी घबरा गई, उसने तुरंत रिश्तेदारों और दोस्तों को कॉल कर इस बारे में जानकारी दी। अर्णव को तुरंत हॉस्पिटल में भरती कराया गया, लेकिन इलाज के पहले ही अर्णव की मौत हो चुकी थी। पुलिस को अर्णव की पत्नी ने बताया कि कबूतर के अंड़े खाने के लिए मैंने अर्णव को काफी रोका था। पर अर्णव ने बिल्कुल बात नहीं सुनी। अंड़े और बियर पीने के बाद अर्णव पागल जैसी हरकत करने लगा था। अर्णव के रिश्तेदार कोलकाता से पुणे आ गए हैं और अर्णव की लाश को रिश्तेदारों के हवाले कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+