पुणे: बेकरी में लगी भयानक आग में 6 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
जब आग लगी उस वक्त सभी कर्मचारी बेकरी के अंदर गहरी नींद में सोए हुए थे। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और वे बाहर भाग नहींं पाए।
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे की एक बेकरी शॉप में शुक्रवार की सुबह को भयानक आग लग गई जिसमें 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। जब आग लगी तो उस समय बेकरी के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। बेकरी के अंदर छह कर्मचारी सो रहे थे। आग लगने के बाद दरवाजा लॉक होने की वजह से बाहर नहीं भाग पाए। बेकरी में फंसे सभी कर्मचारियों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया और लाशों को बाहर निकाला। Read Also: महाराष्ट्र: होटल में लगी भीषण आग से हड़कंप, 6 की मौत

आग लगने के हादसे की दर्दनाक घटना 'बेक्स एंड केक्स' नाम की बेकरी में हुई जो पुणे के कोंधवा इलाके में है। बेकरी की यह शॉप एक नौ मंजिल के बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जब बेकरी में यह हादसा पेश आया तब सभी छह कर्मचारी अंदर गहरी नींद में सोए हुए थे। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद बेकरी के भीतर धुंआ भर गया और दम घुटने से कुछ ही मिनटों में सभी कर्मचारियों की मौत हो गई।
पुणे के मेयर प्रशांत जगताप ने इस इस मामले की और जानकारी देते हुए कहा है कि बेकरी मालिक ने शॉप का दरवाजा बार से लॉक कर दिया था इसलिए आग लगने की बात पता चलते ही कर्मचारी अंदर से निकलने में कामयाब नहीं हो पाए और हादसे का शिकार हो गए। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि बेकरी की यह शॉप बहुत बड़ी नहीं है और इसमें दरवाजे के अलावा निकलने का कोई और रास्ता नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर छह कर्मचारियों को मालिक ने अंदर बंद कर बाहर से दरवाजे को लॉक क्यों किया था? Read Also: ISIS का घिनौना चेहरा फिर आया सामने, 2 तुर्की जवानों को जिन्दा जलाते हुए बनाया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications