पुणे: धरने पर बैठे दिव्यांग छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में दिव्यांग छात्रों और युवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास का सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों का कहना है कि प्रशासन उनकी बात बिल्कुल भी नहीं सुन रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वे सब शांति से धरना दे रहे थे कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।

police lathicharge on the students for protesting

पुणे के आयुक्तालय के पास धरने में बैठे दिव्यांगों पर पुणे पुलिस की ओर से लाठी चार्ज की गई। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र है। शिक्षा, जीआर की मांग को लेकर यहां सभी छात्र धरने पर बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान 11 हज़ार से ज्यादा छात्र मौजूद थे। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार, पुलिस उनकी बात नहीं सुनी। सीधे तौर पर उनके ऊपर लाठी चार्ज कर दिया। छात्रों का कहना है कि वे शांति से धरना दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने जबरन उनपर लाठी चार्ज किया।

police lathicharge on the students for protesting

इस दौरान एक छात्र ने कहा कि पुलिस ने पहले बताया था कि वह 2 बजे तक हमारे साथ बात करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जब छात्रों ने पैदल मार्च कर मुंबई जाने की बात कही व आगे बढ़ते ही पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+