करोड़ों रुपये की कीमत में Whale मछली की उल्टी बेच रहे दो लोग गिरफ्तार, कहा जाता है उल्टी को तैरता हुआ सोना
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को व्हेल मछली की उल्टी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई उल्टी एक कूरियर के माध्यम से पिंपरी चिंचवाड़ पहुंचाई गई थी। इस उल्टी की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। दरअसल, पुलिस के जानकारी मिली थी कि व्हेल मछली की उल्टी गैरकानूनी तरीके से बेची जा रही है।

दो लोगों को किया गिरफ्तार
इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक यूनिट ने कूरियर ऑफिस में छापा मारा और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले से जुड़ा एक शख्स फरार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस उल्टी की कीमत तकरीबन 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। तीन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनकी पहचान 33 वर्षीय जॉन सुनील साठे, 61 वर्षीय अजित हुकुमचंद बागमार और 45 वर्षीय मनोज अली है।

पुलिस को मिली थी पहले से सूचना
इस मामले में जॉन और अजित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस कर्मचारी प्रोमद गर्ज ने एमआईडीसी भोसरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को जानकारी मिली की आरोपित अजित और मनोज ने आरोपित जॉन को कूरियर के माध्यम से व्हेल मछली की उल्टी भेजी थी। आरोपित जॉन इस उल्टी को गैरकानूनी तरीके से बाजार में बेचने की तैयारी में था।
Recommended Video

1 करोड़ से ज्यादा है उल्टी की कीमत
इसी दौरान पिंपरी-चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट के एक सदस्य को इसकी जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने मोशी टोलनाका के पास आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी जॉन को पकड़ने में कामयाब हो गई। जॉन के पास से 1 करोड़ 10 लाख रुपए की कीमत की व्हेल मछली की उल्टी बरामद की गई। इस उल्टी का वजन 550 ग्राम है। इस मामले में आगे की जांच पुलिस निरीक्षक वर्षारानी पाटील कर रही हैं।

व्हेल की उल्टी को तैरता हुआ सोना कहते हैं
व्हेल मछली की उल्टी को तैरता हुआ सोना कहते हैं लोग। दरअसल, इसमें अल्कोहल होता है। व्हेल मछली की उल्टी का इस्तेमाल परफ्यूम इंडस्ट्री में किया जाता है। इसमें परफ्यूम की खुशबू ज्यादा लंबे समय तक रहती है। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये व्हेल मछली का मल होता है या फिर उल्टी होती है। क्योंकि जब यह ताजी होती है तो इसका गंध मल जैसा होता है। लेकिन धीरे-धीरे यह मिट्टी की तरह होने लगती है।

गैरकानूनी तरीके से बेचना अपराध
फिर पानी में रहकर यह ठंडी हो जाती है और चट्टान की तरह दिखने लगती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी बहुत मांग है। इसे पाने के लिए कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से व्हेल मछली का शिकार करते हैं और इसकी तस्करी करते हैं












Click it and Unblock the Notifications