'तम्हारी उम्र निकल रही है, शादी कर लो' दोस्त की मां ने दी सलाह तो सिर पर मार दी कुल्हाड़ी
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के खराडी इलाके में एक शख्स को शादी समय पर करने की सलाह देना महिला को काफी भारी पड़ा। महिला ने अपने बेटे के दोस्त को शादी करने की सलाह दी। इस बात से खफा होकर गुस्साए शख्स ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। यह मामला चंदननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में सदाशिव भुमय्या ने शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी पत्नी रमा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था। हमले के बाद उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने अतुल सावलाशंकर रासकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी शिकायतकर्ता के बेटे का काफी पुराना दोस्त है। कुछ दिनों पहले वह आरोपी को शादी करने की सलाह दे रहा था। साथ ही उसे काफी समझाया हुए कहा कि तुम्हारी उम्र निकल रही है, तुम्हें समय पर शादी कर लेना चाहिए। शादी को लेकर आरोपी को काफी सलाह मशविरा दिया था। इस बात से आरोपी मन ही मन में काफी गुस्सा था।
7 जनवरी की दोपहर आरोपी शिकायतकर्ता के घर गया था। इस दौरान शिकायतकर्ता की पत्नी घर पर अकेली थी। महिला को घर पर अकेला पाकर शख्स अपनी भड़ास निकालना चाहता था। महिला से आरोपी ने पानी पीने के लिए मांगा, महिला जैसे ही किचन में पानी लेने गई तो शख्स ने महिला के पीछे से सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। महिला इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें-'50 हजार दो न तो घर-ऑफिस आकर करूंगी तमाशा', फ्रेंडशिप वेबसाइट के जरिए महिला के साथ संबंध बनाना पड़ा महंगा












Click it and Unblock the Notifications