'50 हजार दो नहीं तो घर-ऑफिस आकर करूंगी तमाशा', वेबसाइट के जरिए महिला के साथ संबंध बनाना पड़ा महंगा

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स को अनजान महिला से फ्रेंडशिप वेबसाइट के जरिए दोस्ती करने के बाद शारीरिक संबंध बनाना काफी भारी पड़ा। महिला द्वारा ब्लैकमेल कर शख्स से 50 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। सांगवी पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अभय विजयकुमार काटकर ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता शख्स का लोकेन्टो वेबसाइट के जरिए सुरिंद्रा उर्फ डॉली उर्फ आफरीन नाम की महिला के साथ दोस्ती हुई। उसके बाद महिला और शख्स के बीच शारीरिक संबंध भी हुआ।

woman blackmailing a man to give her money for their relationship in pune

शारीरिक संबंध रखने के बाद महिला को शिकायतकर्ता ने 2500 रुपए दिए थे। महिला को पैसे देने के कुछ समय बाद महिला का शिकायतकर्ता के मोबाइल पर फोन आया कि तुमने मेरे साथ जो संबंध रखा है, उसके पैसे दो। शिकायतकर्ता ने 1500 रुपए देने की बात कही। इस पर महिला ने रात को शख्स से वॉट्सअप पर 50000 रुपए की मांग की। साथ ही महिला ने शख्स को धमकाया कि अगर 50000 रुपए नहीं दिए तो शख्स की पत्नी और घरवालों को उसकी सारी सच्चाई बता देगी। साथ ही जिस बैंक में वह काम करता है, वहां आकर तमाशा करेगी कि उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध रखा और पैसे भी नहीं दिए हैं।

शख्स इस बात से काफी डर गया था। महिला को 10 हजार देने को लेकर समझौता करने लगा। महिला ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए और साथ ही ज्यादा पैसों की डिमांड करने लगी। महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शख्स ने सांगवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें- 'तम्हारी उम्र निकल रही है, शादी कर लो' दोस्त की मां ने दी सलाह तो सिर पर मार दी कुल्हाड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+