डेंटिस्ट के पास दांतों का इलाज करा रही युवती का ज्यादा खून बहने से हो गई मौत, डॉक्टर दंपति फरार

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में दांतों का इलाज कराने गई युवती को क्या पता था कि वह मौत के कुंए में जा रही है। दरअसल, दांतों के ट्रीटमेंट के दौरान खून अधिक बह जाने से युवती की मौत हो गई। घटना निगड़ी प्राधिकरण के स्टर्लिंग आयुर्वेदिक अस्पताल में हुई। मृतिका का नाम धनश्री जाधव (23) है। धनश्री के रिश्तेदारों ने निगड़ी पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से ही आरोपी डॉक्टर दंपति फरार हैं।

girl dies after jaw surgery from dentist

जानकारी के अनुसार धनश्री पिछले डेढ़ सालों से दांतों की परेशानी से जूझ रही थी। बीते डेढ़ सालों से युवती का इसी अस्पताल में चल रहा था। युवती के एक सर्जरी होनी थी जिसके लिए वह आठ दिनों से यहां भर्ती थी। इलाज के दौरान अधिक खून बह जाने से धनश्री की तबीयत बिगड़ने लगी और इसी वजह से उसकी मौत भी हो गई।

अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धनश्री के माता-पिता ने निगड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टरों की लापरवाही से धनश्री की मौत हुई है। हालांकि धनश्री की मौत की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

वहीं महाराष्ट्र के पुणे में एक फेमस अस्पताल में हड़कंप मच गया। जहांगीर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीज को जो सूप दिया गया उसमें खून से सना कॉटन मिला। मरीज के रिश्तेदारों ने बाकायदा वीडियो बनाकर इस ओर सबका ध्यान खींचा है। अस्पताल के कैंटीन में ही बने सूप की वजह से यह घटना तूल पकड़ रही है। गर्भवती महिला के सूप में खून से सने कॉटन सूप मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+