प्रतापगढ़: बीमार पति को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंची महिला, स्ट्रेचर तक नहीं मिला

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल की शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। लड़खड़ाते पैर से एक महिला अपने बीमार पति को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उसे स्ट्रेचर तक नहीं मिला। हद तो तब हो गई जब अस्पताल में मौजूद वॉर्ड ब्वॉय, डॉक्टर समेत किसी भी स्टाफ ने उसकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। महिला का अपने बीमार पति को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, इस मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला द्वारा किसी भी प्रकार की मदद नहीं ​मांगी गई।

woman carrying her ill husband on shoulders in pratapgarh video viral

पेड़ से गिरने से टूट गया था पति का पैर

मूल रूप से अमेठी जिले की रहने वाली शोभा प्रतापगढ़ जिले में किराए के मकान में रहती हैं। शोभा के पति का छह महीने पहले पेड़ से गिरने से पैर टूट गया था। पति का 6 महीने पहले पेड़ से गिरने पर पैर टूट गया था. वह पति का इलाज कराने के लिए पांच दिन पहले शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची थी। शोभा का कहना है कि उसे अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके बाद वह पति को कंधे पर ही लादकर डॉक्टर को दिखाने पहुंची आरोप है कि इस दौरान वह कर्मचारियों को मदद के लिए ढूंढती रही, लेकिन किसी ने मदद का हाथ नहीं बढ़ाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला शोभा अपने बीमार पति को कंधे पर लादकर अस्पताल में डॉक्टर के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आ रहा है। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस पीपी पांडेय का कहना है कि महिला ने मदद ही नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 8 स्ट्रेचर हैं और 500 मरीज रोज आते हैं। कभी-कभी स्ट्रेचर खाली नहीं रहता है। 10 मिनट तक स्ट्रेचर के इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कोई मरीज स्ट्रेचर का इंतजार नहीं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+