दुल्‍हन ने स्‍टेज पर चढ़ने से पहले की फायरिंग, फिर दूल्‍हे को पहनाई वरमाला, देखें VIDEO

प्रतापगढ़, जून 01: यूपी के प्रतापगढ़ में दुल्हन का स्‍टेज पर चढ़ने से पहले रिवॉल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। दुल्हन स्‍टेज की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास में मौजूद एक शख्‍स ने उसके हाथ में रिवॉल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवॉल्वर से हवा में फायर क‍िया, उसके बाद दूल्‍हे ने उसका हाथ पकड़कर उसे स्‍टेज पर चढ़ाया। फिर वरमाला की रस्‍म हुई। दुल्हन के रिवॉल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Recommended Video

    Viral Video: Bride ने स्‍टेज पर चढ़ने से पहले की फायरिंग, Groom के उड़े होश, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    दुल्‍हन ने स्‍टेज पर चढ़ने से पहले की फायरिंग

    दुल्‍हन ने स्‍टेज पर चढ़ने से पहले की फायरिंग

    प्रतापगढ़ के जेठवारा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। जयमाल के लिए मंच सजा था। रात के करीब 11 बज रहे थे। लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए स्‍टेज की ओर बढ़ी तो साथ चल रही महिलाओं ने मंगल गीत गाने शुरू कर द‍िए। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवॉल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवॉल्वर से फायर क‍िया, उसके बाद स्‍टेज पर चढ़ी। दुल्हन के रिवॉल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

    हर्ष फायरिंग करना दुल्‍हन को पड़ा भारी

    हर्ष फायरिंग करना दुल्‍हन को पड़ा भारी

    रविवार रात की इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। दुल्हन के खिलाफ हर्ष फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। जेठवारा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वीडियो और वाकया सही है। यह रविवार रात का वीडियो है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है। दुल्हन और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

    र‍िवॉल्‍वर का लाइसेंस भी कैंस‍िल हो सकता है

    र‍िवॉल्‍वर का लाइसेंस भी कैंस‍िल हो सकता है

    बता दें, वीडियो रविवार रात से ही सोशल मीडि‍या पर सुर्खियां भी बटोर रहा है। रिवॉल्वर दुल्हन रानी के फायरिंग वाले स्वागत से सभी घराती और बाराती सकते में हैं। वीड‍ियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की करतूत देख बाराती भी हैरान रह गए। वहीं, दूल्हा भी असहज महसूस कर रहा है। बहरहाल, दुल्‍हन को अपने इस कृत्‍य के ल‍िए सजा भुगतनी पड़ सकती है। पुलिस का कहना है कि र‍िवॉल्‍वर का लाइसेंस भी कैंस‍िल हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+