बेटी का पड़ोसी से चल रहा था प्रेम प्रसंग तो पिता और भाई ने लड़की की कर दी हत्या, इस तरह सुलझी गुत्थी

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घटना थाना बरखेड़ा क्षेत्र के मूसेपुर गांव की है, जहां परिवार वालों ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर स्वयं ही पुलिस को रेप के बाद हत्या की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर परिवार वालों द्वारा दफनाए गए शव को कब्र से निकलवाया गया और पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। पोस्टमार्टम के बाद घटना का खुलासा कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाने में दर्ज कराया झूठी रिपोर्ट

थाने में दर्ज कराया झूठी रिपोर्ट

मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है जिसके चलते घरवालों ने अपनी बेटी की हत्या कर दी । मृतका के भाई ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस को अपनी सगी बहन के प्रेमी के खिलाफ रेप के बाद हत्या का केस दर्ज कर फंसाने की साजिश रच दी । लेकिन पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर असलियत से पर्दा उठाते हुए आरोपी कातिल भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है ।

पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया रेप के बाद हत्या का मामला

पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया रेप के बाद हत्या का मामला

दरअसल थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मूसेपुर निवासी देवदत्त ने पुलिस को 5 फरवरी को अपनी बेटी की रेप के बाद हत्या की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी । पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी घर मे अकेली थी उसी समय देर रात पास के राजेश ने उसकी बेटी का रेप के बाद हत्या कर दी थी । वहीं मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की खोजबीन शुरू कर दी ।

पड़ोसी से प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज ते परिजन

पड़ोसी से प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज ते परिजन

घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर मृतिका पिंकी का शव कब्र से खुदवाकर पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा करते हुए मृतिका की हत्या का खुलासा किया है । आरोपी भाई का कहना है कि उसकी बहन पिंकी का पास के रहने वाले राजेश से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसको कई बार समझाया लेकिन लड़की नही मानी।

पुलिस ने आरोपित भाई को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित भाई को किया गिरफ्तार

इसके बाद उसके भाई व पिता ने ही लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को दफना कर पुलिस को मृतिका के प्रेमी के खिलाफ रेप के बाद हत्या की नामजद एफआईआर दर्ज करा दी । हालांकि पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारे भाई व पिता की शर्मनाक घटना को उजागर कर आरोपी भाई को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी पिता की तलाश में जुटी है ।

पिता की चल रही है तलाश

पिता की चल रही है तलाश

एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि थाना बरखेड़ा क्षेत्र में अपनी बेटी की रेप के बाद हत्या मामले एफआईआर दर्ज कर शव को कब्र से निकलवा कर पीएम कराने के बाद रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ। जो कि आरोपी पिता व भाई ने ही कि है। बताया जा रहा है युवती का प्रेम प्रसंग पास के ही युवक से चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+