UP में बवाल: कांवड़िये और ताजियेदार आमने सामने, पथराव में CO City का फूटा सर, कई थानों की फ़ोर्स मौजूद
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार शाम को कांवड़िये और ताजियेदार आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते हालात बिगड़ते गए और दोनों तरफ से पथराव चालू हो गया। जानकारी अनुसार इस पथराव में मौके पर मौजूद सीओ सदर प्रतीक दहिया के सर में चोट लगी है। वहीं स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
आपको बता दें कि पीलीभीत सदर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खमरिया पुल पड़ता है। पूरे सावन माह के दौरान इस रोड से कांवड़ियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। वहीं आज मुस्लिम समाज का मुहर्रम का जुलूस भी इसी रोड से निकलना था। इसी दौरान कांवड़िये और ताजियेदार आमने-सामने आ गए। धीरे-धीरे माहौल गरमा गया और विवाद चालू हो गया।

सीओ सदर घायल
उधर विवाद को बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने मामले को शांत कराने की काफी कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ता ही गया। विवाद बढ़ता देख सीओ सदर प्रतीक दहिया स्तिथि को नियंत्रित करने पहुंचे, लेकिन इतने में पथराव शुरू हो गया। जिसमे सीओ सदर प्रतीक दहिया के पत्थर लगने से उनका सर फूट गया।
Recommended Video

हाईवे जाम
इसी बीच घटना से आक्रोशित ताजियेदारों ने ताजिया रखकर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा जहानाबाद में भी विवाद के चलते रिछा-बहेड़ी हाईवे जाम लगा दिया गया। दोनों जगह जाम लगने से राहगीर फंसे हुए हैं।

मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र
जिसके बाद बवाल की सूचना मिलते ही एसपी अतुल शर्मा, एएसपी अनिल कुमार यादव भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए ताजियों को सड़क से हटवाया। इसके बाद कांवड़ियों को निकलवाया गया। हालांकि मौके पर काफी संख्या में कांवड़िए और आसपास के गांव के लोग एकत्र हो गए। अधिकारी देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications