पीलीभीत: नींद में खर्राटे ले रहे थे पिता, गुस्साए बेटे ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

पीलीभीत। नींद में जोर-जोर से खर्राटे लेते एक पिता को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भारी पड़ गया। खर्राटे की आवाज से गुस्साए बेटे ने अपने पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। देर रात घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Recommended Video

      पीलीभीत: नींद में खर्राटे ले रहे थे पिता, गुस्साए बेटे ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
      A son beats and murdered father in Pilibhit district

      वारदात पीलीभीत जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के सोंदा गांव की है। गांव निवासी राम स्वरूप (65) अपनी पत्नी और दो बेटे नवीन और मुकेश के साथ सौधा गांव में रहते थे। घटना के वक्त छोटा बेटा मुकेश अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि बड़ा बेटा नवीन अपने पिता के साथ बात-बात पर मारपीट करता था। मंगलवार रात नवीन और रामस्‍वरूप घर पर अकेले थे। रात में सोते वक्त पिता के खर्राटों की आवाज को लेकर नवीन का अपने पिता से विवाद शुरू हो गया।

      इसके बाद आक्रोशित नवीन ने अपने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी बेटे ने अपने पिता को लाठी से तब तक पीटा जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गए। वारदात के बाद से ही नवीन फरार हो गया। तो वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से छोटा बेटा मुकेश अपने पिता को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक घायल पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

      वहीं, इस मामले में पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू क्‍लेश है। बीती रात को खर्राटे को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था। उसके बाद बेटे ने तैश में आकर पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के छोटे बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+