चिम्पैंजी का फल ले जाने का तरीका हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कहा- लालची बंदर
पटना। सोशल मीडिया पर लोग पशु-पक्षियों के वायरल वीडियो को खूब पसंद करते हैं। वायरल वीडियो में से कुछ वीडियो हमें हैरानी में डाल देते हैं तो कुछ हंसाकर हमें लोटपोट कर देते हैं। वहीं पशु-पक्षियों के कुछ वीडियो अनजाने में हम इंसानों को सीख दे जाते हैं, जो आप किसी इंसान से भी नहीं सीख सकते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहे चिंपैंजी को लोगों ने लालची चिंपैंजी बताया है।

तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वैसे तो चिंपैंजी अपनी अनोखी हरकतों के साथ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। वह इंसानों की तरह आसानी से चल लेता है, खा लेता है। उसके अंदर इंसानों के कई सारे गुण मिल जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें वह चिंपैंजी अपना लालच दिखा रहा है। वह एक साथ इतने सारे फल ले जा रहा है, जैसे उसे फिर फल ले जाने का मौका ही नहीं मिलेगा।

पैरों और हाथों के बीच भी दबा रखा है फल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चिंपैंजी अपने दोनों पैरों पर चलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि उसका इस तरह चलना इस वीडियो की खास बात नहीं है। इस वीडियो में स्पेशल यह है कि वह अपने दोनों हाथों सहित पैरों की अंगुलियों पर साथ में मुंह में फल को दबाए हुए भागता हुए नजर आ रहा है।
When you don’t want to pay 10 cents for a bag.. pic.twitter.com/ZeVSDTxzvs
— Buitengebieden (@buitengebieden_) November 10, 2021
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को ट्विटर पर buitengebieden_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 17 लाख से ज्यादा लोग इस वायरल वीडियो को देख चुके हैं। वहीं चार लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इसके अलावा 8 हजार से ज्यादा लोग इस वायरल वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं।
I am 1000% that person. There is a reason why we have pockets on our clothing. Use them wisely and they will not fail you.
— Hantonius (@Hantonius86) November 10, 2021
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कैप्शन लिखा, ' जब आप एक बैग के लिए 10 सेंट का भुगतान नहीं करना चाहते हैं।' इसके साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications