बिहार: हजारों युवा गंगा के घाट पर कर रहे रेलवे-एसएससी की तैयारी, बिना फीस पढ़ाते हैं ये गुरु
पटना। बिहार में इन दिनों पटना कॉलेज घाट पर हजारों छात्र रेलवे और एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसमें कुछ शिक्षक और इंजीनियर उनकी मदद कर रहे हैं। एक इंजीनियर एसके. झा ने बताया कि, यहां जुटने वाले छात्र 12,000-14,000 के बीच हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी में वे खुद भी मदद कर रहे हैं। वह शनिवार-रविवार को सुबह 6 बजे उनका अभ्यास कराते हैं। टेस्ट भी लेते हैं।
Recommended Video

इंजीनियर एसके. झा ने बताया कि, छात्रों की रेलवे और एसएससी परीक्षा की तैयारी वे बिना कोई फीस लिए करवाते हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं पिछले 2 महीनों से यह मुफ्त कर रहा हूं।"

वह कहते हैं, "इसके पीछे एकमात्र कारण बेरोजगारी है। जिसे हम खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी-छात्र और शिक्षक हर दिन एक-एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हम जानते हैं कि, ये सभी बच्चे साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। इनकी भलाई के लिए, हमारी 30-35 लोगों की टीम छात्रों के लिए पूरे सप्ताह टेस्ट पेपर पर काम करती है।

एसके. झा ने कहा कि, मुझे खुशी होगी जब ये बच्चे यहां तैयारी करके नौकरी लगेंगे। अपना भविष्य संवारेंगे। सरकार को ध्यान देना चाहिए। व्यवस्थाएं सुचारू रूप से हों, तो कोई भी आगे बढ़ सकता है।

बता दें कि, पटना विश्वविद्यालय और इससे मान्यता प्राप्त कई कॉलेज जैसे पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज गंगा घाट के किनारे स्थित हैं। लंबे समय से अक्सर इन कॉलेजों के स्टूडेंट्स को गंगा किनारे बैठकर पढ़ाई करते देखा जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications