जब 'जंगलराज' पर नीतीश दे रहे थे सफाई उसी वक्त घटी ये 10 घटनाएं
पटना (मुकुन्द सिंह)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर सफाई दे रहे थे तभी 3 दरिंदों ने एक नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप किया। बिहार में बढ़ते अपराध से जहां लोग सिसकते नजर आ रहे हैं वही अपराधियों के चेहरे पर पुलिस और सुशासन का खौफ नहीं रहा। जंगलराज से तो 'नफरत' थी नीतीश को फिर कैसे हो गई 'मोहब्बत'

अब तो मानिए सरकार बिहार में बढ़ चला अपराध
आपको बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल फिलहाल के दिनों में हुए चर्चित हत्याकांड के बारे में सफाई दे रहे थे तभी बिहार कि अलग-अलग जिलों में घटी पांच घटनाओं ने फिर से सू्बे को दहला दिया।
महिला पर फेका तेजाब
सारण जिले के भीलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला पर दबंगों द्वारा तेजाब से हमला किया गया। जिससे महिला सहित उसके परिवार के पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ दबंगों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने के प्रयास किया। जिस में विफल रहने के बाद उसने महिला पर तेजाब से हमला कर दिया।
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
छपरा जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप किया। लड़की द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। लड़की बेहोश हो गई खेत में गिर गई।
5 वर्षीय बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मड़वन गांव में बीती देर शाम 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैृ। पीड़िता के पिता पिंटू राम ने इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें 12 वर्षीय किशोर रंजन कुमार को आरोपित बनाया है।
पानी के लिए मारपीट में गोली मारकर हत्या
छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी के लिए यात्रियों में मारपीट हो गई। जिसमें मुसस्फिल ग्राम चकवां निवासी साधु राय एवं फकुली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी धीरज राय की मौत हो गई। साथ ही दो यात्री राजेश महतो और रौशन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।
BDO को जिंदा जलाने का प्रयास
शेखपुरा शहर के महादेव नगर में जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग से गुजर रहे अरियरी प्रखंड के BDO एवं घाटकोसुम्भा प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी परमानंद पंडित को जिंदा जलाने का प्रयास किया।
हथियार के बल पर स्कॉर्पियो छीनी
राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में देर रात तीन बदमाश हथियार के बल पर स्कार्पियो छीनकर फरार हो गए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज निवासी मोहम्मद रियाज आलम कुम्हारार गुमटी के रास्ते घर लौट रहे थे।
जैसे ही न्यू अजीमाबाद कोहली पहुंचे ही थे कि तीन बदमाश ने स्कॉर्पियो रुकवाया व वाहन रुकते ही बदमाशों ने रियाज के कनपटी पर पिस्तौल रख दिया और गाड़ी से जबरन उतार दिया। इसके बाद तीनों बदमाश स्कॉर्पियो पर सवार हो कर फरार हो गए।
राजधानी में टेलर मास्टर को मारी गोली
पटना के जक्नपुर थाना क्षेत्र के गोरिया मठ के पास एक टेलर मास्टर की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। जिसमे टेलर मास्टर गंभीर रुप से घालय हो गया।
किसान की गोली मार कर हत्या
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के आर आर मोर के समीप अपने बयान में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे और लोगों ने शव के साथ हाजीपुर चौक के समीप एनएच 28 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।
ठेकेदार को गोली मार लूट लिया 16 लाख
बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोक हरा मिर्चा चौक के निकट अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर 16 लाख रुपए लूट लिए।
रेलवे कर्मचारी से मांगी रंगदारी
फुलवारी थाना क्षेत्र के फुलवारीशरीफ के उत्तरी संगत निवासी रिटायर रेलवे कर्मचारी सुरेश राम को स्थानीय रंगदारो ने घर निर्माण कार्य रुकवा कर रंगदारी देने का फरमान सुनाया। रंगदार ने कहा कि पहले रंगदारी दो फिर घर बनाओ। इस रंगदारी की घटना से खौफजदा सुरेश राम फुलवारी शरीफ थाने मे दो रंगदार विशाल और विकास के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications