दलितों को नौकरी देने के नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी ने किया हमला, कहा- हम सबको देंगे रोजगार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी दल और विपक्षियों की राजनीति में भी गर्माहट आती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित कार्ड खेलते हुए ऐलान किया कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की हत्या हुई तो उसके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस दलित कार्ड के जवाब में राजद के तेजस्वी यादव ने प्रदेश में लोगों की बेरोजगारी का कार्ड खेला है। तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ नाम से वेब पॉर्टल की लॉन्चिंग की बात कहते हुए एक टोल फ्री मोबाइल नंबर 9334302020 जारी किया है। तेजस्वी ने वादा किया है कि अगर राजद की सरकार बनी तो इस नंबर पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन कराने वालों को रोजगार दिया जाएगा।
Recommended Video

तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में बेरोजगारी मिटाने का अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैसे रोजगार का सृजन हो इसके लिए वो संबंधित विशेषज्ञों से लगातार बात कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश के विभागों में करीब साढ़े चार लाख पद खाली हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं, अगर राजद की सरकार बनी तो युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित कराना हमारी प्राथमिकता होगी। लॉकडाउन के बाद प्रदेश में देशभर से करीब 40 लाख प्रवासी लौटे हैं। जानकारों का कहना है कि तेजस्वी यादव ने इनको ही लक्ष्य करके रोजगार का यह कार्ड खेला है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना पर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा कि जिस दलित परिवार में किसी की हत्या होगी, उसके एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार की यह घोषणा दलितों की हत्या को बढ़ावा देने वाला है। क्या सवर्णों, पिछड़े और अति पिछड़ों की हत्या होगी तो उसके घर के सदस्य को हम नौकरी नहीं देंगे? इसे तेजस्वी ने राजनीतिक शगूफा बताते हुए कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग को नौकरी देने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications