पटनाः मॉर्निंग वॉक पर निकले सात लोगों को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया, दो की मौके पर मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सड़क पर चले रहे सात लोगों को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले रामकृष्ण नगर और सारंगपुर इलाके के सात लोग इस हादसे के चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी और जो लोग कार में सवार थे उनके साथ मारपीट भी की। बाद में लोगों ने दोनों कार सवारों को बंधक बना लिया।

road accident during morning walk two people died and five injured

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोग उस वक्त उग्र हो गए जब पुलिस बंधक बनाए गए दोनों कार सवारों को अपने साथ ले जाने लगी। लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी और दोनों युवकों को फिर से पीट दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह हालात को सामान्य किया। फिलहाल मामला ट्रैफिक थाने के पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार जीरो माइल की ओर से मीठापुर की ओर आ रही थी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग कार से कूदकर भाग गये। पुलिस ने चालक समेत एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मृतकों में घनश्याम त्रिवेदी और अशोक कुमार शामिल हैं। मृतक घनश्याम त्रिवेदी मूलरूप से नालंदा के रहने वाले थे और वन विभाग से सेवानिवृत्त थे। परिवार के साथ वह पूर्वी रामकृष्णानगर में रहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+