आरजेडी सांसद ने मांगा नीतीश कुमार का इस्तीफा, मिला कारण बताओ नोटिस
पटना। आरजेडी के लिए उनके ही सांसद तस्लीमुद्दीन मुसीबत बनकर सामने आये हैं। तस्लीमुद्दीन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में खराब होती कानून-व्यवस्था के लिए इस्तीफे की मांग की है। तस्लीमुद्दीन के इस माग के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। बिहार: 'जगह मिलने पर पास दिया जाएगा कृपया गोली ना मारे'

तस्लीमुदीन ने आरोप लगाया है कि बिहार में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने प्रदेश के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा था कि नीतीश मुखिया बनने लायक नहीं है, पीएम तो दूर की बात है।
तस्लीमुद्दीन यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन अभी टूट जाए। लेकिन इस बात का फैसला लालूजी को हीी लेना है। जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि तस्लीमुद्दीन को आरजेडी से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद वह चाहे तो खुलकर भाजपा के इशारों पर का कर सकते हैं।
इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी नीतीश के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम पद के लिए नीतीशी की दावेदारी के चलते सेक्युलर गठबंधन नहीं बन पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications