बिहार: RJD के पूर्व प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने तेजस्वी सहित इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

पटना। पूर्णिया में आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्णिया के डीएसपी आनंद पांडेय ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ​शक्ति मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी। शक्ति मलिक के परिजनों ने मृतक के पिता और पत्नी ने आरजेडी के बड़े नेता तेजस्वी यादव, कालू पासवान, अनिल साह और सुनीता देवी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। डीएसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RJD former state secretary shakti malik shot dead in Purnia bihar

सिर और छाती में मारी तीन गोलियां

घटना जिले के खजांची हाट थाना के मुर्गी फार्म के पास की है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और शक्ति मलिक के सिर और छाती में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज से घर और आसपड़ोस में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ शक्ति मलिक को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

मृतक के पिता ने लगाया बड़ा आरोप

मृतक के पिता का कहना है कि शक्ति पहले राजद में प्रदेश सचिव था। पार्टी ने टिकट देने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपए की मांग की थी, इसके बाद उसे पार्टी से हटा दिया गया था। वह इस बार रानीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था, इसी वजह से राजद नेताओं ने उसकी हत्या करवाकर उसे रास्ते से हटा दिया। बता दें, शक्ति ने एक ऑडियो जारी किया था जिसमें उसने आरजेडी के कई बड़े नेताओं समेत तेजस्वी यादव पर अपनी हत्या करवाने कि साजिश करने का आरोप लगाया था। इस मामले में डीएसपी आनंद पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन जो भी बयान देंगे उसकी गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+