'बॉलीवुड की विषकन्या है रिया चक्रवर्ती, जिसने सुशांत सिंह राजपूत की जान ले ली'
पटना। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी का बड़ा बयान सामने आया है। महेश्वर हजारी ने रिया चक्रवर्ती को सुपारी किलर करार देते हुए बॉलीवुड की विषकन्या तक कह दिया है। महेश्वर हजारी ने कहा कि वो अपनी महत्वकांक्षा के लिए आगे ना जाने और कितने ही लोगों की जान ले लेगी। ऐसी 'सुपारी किलर' पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
Recommended Video

हजारी ने की सीबीआई जांच की मांग
महेश्वर हजारी ने बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटिज पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती को बचाने में बॉलीवुड का एक गैंग लगा हुआ है। इन्हीं लोगों के लिए रिया सुपारी किलर का काम करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार जो इस गैंग की बात नहीं मानते उन्हें फंसाकर इसी तरह के कदम उठाने के लिए मजबूर किया जाता है। हजारी ने कहा कि पूरे मामले का खुलासा मुंबई पुलिस नहीं कर सकती है, ऐसे में इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

14 जून को फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत सिंह राजपूत
बता दें, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पटना पुलिस की टीम इसी सिलसिले में मुंबई गई है। एक ओर मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है, उधर पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग लगातार हो रही है।

'बॉलीवुड की विषकन्या है, जिसने सुशांत की जान ले ली'
बिहार सरकार के योजना और विकास विभाग मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती केवल एक सुपारी किलर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की विषकन्या है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत की जान ले ली। उन्होंने कहा कि रिया अपनी महत्वकांक्षा के लिए आगे ना जाने और कितने ही लोगों की जान ले लेगी। ऐसी 'सुपारी किलर' पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले जेडीयू, आरजेडी, बीजेपी, एलजेपी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications