बिहार: मुर्दे को जिंदा नहीं कर पाई बेटी, मां को डायन बता परिवार को सर्दी में किया बेघर
Patna News,(पटना)। एक ओर इंसान जहां विज्ञान और शिक्षा के बल पर चांद पर बस्ती बसाने की ओर कदम बढ़ा रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी अंधविश्वास के तहत लोगों को प्रताड़ित करने का मामला बदस्तूर जारी है। ताजा मामला बिहार के जहानाबाद स्थित हसनपुर का है जहां एक महिला पर चेचेरा गोतिया द्वारा डायन होने का आरोप लगाकर उनके अपने ही घर में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस कड़ाके की ठंढ में महिला और उसका परिवार दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है।

जहानाबाद के मखदूमपुर थाना के हसनपुर गांव की रहने वाली महिला सियामनी देवी है जो इन दिनों अपने ही रिश्तेदारों द्वारा डायन कहकर प्रताड़ित करने से दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। पीड़िता ने बताया कि गांव के रहने वाले एक युवक की बीमारी के कारण दिल्ली में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने सियामनी की गैरमौजूदगी में उसके घर पर शव रखकर उसको जीवित करने के लिए उसकी बेटी पर दबाव बनाया। बेटी द्वारा शव को जीवित न कर पाने पर दबंगों ने सियामनी व उसके परिवार को उनके ही घर पर चढ़ने पर रोक लगा दी। दबंग पड़ोसी के डर से यह पूरा परिवार इस सर्दी के मौसम में दर-दर की ठोकर खा रहा है।
इस बात की शिकायत मिलने पर एसपी मनीष ने मखदूमपुर थाना में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देते हुए कहा कि महिला के दिए गए आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार तथा सामाजिक संस्थानों द्वारा अंधविश्वास तथा रुढ़िवादिता को दूर करने के उद्देश्य से अभियान संचालित किए जा रहे हैं। आज भी कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो आधुनिकता तथा विकास की गति को कलंकित करने का कार्य कर रहे हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications