पप्पू यादव बनायेंगे नयी पार्टी, कहा लालू ने मुझे अपराधी बनाया

पटना। बिहार में चुनाव के ऐलान के साथ ही यहां की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गयी है। आरजेडी से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद पप्पू यादव ने खुद एक नयी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। पप्पू नई पार्टी का ऐलान आज शाम तक कर सकते हैं।[सितंबर-अक्टूबर में होंगे बिहार में चुनाव- चुनाव आयोग]

pappu yadav

वहीं पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव पर संगीन आरोप भी लगाये हैं। पप्पू ने लालू पर उन्हें अपराधी बनाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी आपराधिक छवि के पीछे सबसे बड़ा हाथ लालू प्रसाद यादव का है।

पप्पू यादव की नयी पार्टी का नाम जन अधिकार मोर्चा होगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पप्पू यादव का आरजेडी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। बिहार में सियासी संकट के दौरान जब जीतन राम मांझी से मुख्यमंत्री का पद वापस लिया जा रहा था उस वक्त पप्पू ने मांझी का जमकर समर्थन किया था जिसके चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।

मांझी-नीतीश विवाद के दौरान पप्पू यादव पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगा था। यही नहीं पप्पू यादव जनता दल के महागठबंधन के भी विरोध में हैं उन्होंने इस महागठबंधन की जमकर आलोचना की थी।

मधेपुरा से लोकसभा सांसद पप्पू यादव पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी नहीं दिये जाने से नाराज थे। पप्पू यादव की पत्नी कांग्रेस की सीच से खगड़िया से सांसद हैं। जिसके चलते दोनों ही इलाकों में पप्पू यादव का काफी दबदबा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+