पटना: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, तीन जख्मी
पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई है, वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी फुलवारी शरीफ संजय पांडेय ने बताया कि हमें गोलीबारी की सूचना मिली थी। तीन से चार लोग इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

जमीनी विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
जानकारी के मुताबिक, बेउर जेल से कुछ दूरी पर अज्ञात लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। वारदात की वजह जमीनी विवाद निकलकर सामने आ रहा है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
डीएसपी फुलवारी शरीफ संजय पांडेय ने बताया कि हमें गोलीबारी की सूचना मिली थी। तीन से चार लोग इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश 5 से 6 की संख्या में आए थे और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने इस फायरिंग की घटना को कार्रबाईन से अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications