गजब के चोर निकले पुलिसवाले, शराबबंदी का फायदा उठाकर थाने से यूं चुराते थे पैग, लगीं हथकड़ी

पटना. बिहार में शराबबंदी के कानून का पुलिसकर्मियों ने ही उल्लंघन कर डाला। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजनपद नालंदा के हरनौत थाने में पुलिसकर्मी शराब के कॉर्टन चुराकर पीते थे। किसी तरह एसपी को उनकी चोरी के कारनामों का पता चल गया गया। फिर क्या था, पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Policemen theft and selling liquor bottles stolen from the police station in nalanda

बरामद की गयी विदेशी शराब को खुद पी लेते थे सिपाही
जानकारी के अनुसार, शराबी पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में बरामद की गई विदेशी शराब को चोरी-छिपे थाने के बैरक की जमीन में ही छुपा दिया जाता था। इसके लिए वे गड्ढा खोदा करते थे। बाद में जब इच्छा होती तो ​काटून निकालकर पी लिया करते थे। कई तो बेच भी देते थे। पुलिसकर्मियों को कई बार लोग संदेह की दृष्टि से देखते थे।

किसी ने एसपी नीलेश कुमार को उन पुलिसकर्मियों की शिकायत की। जिसके बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों को हथकड़ी पहनवा दी। पता चला है कि, आरोपी पुलिसकर्मी ही तस्करों से जब्त की गई शराब की खेप में से अलग-अलग मात्रा की 163 बोतलें चोरी कर चुके थे। जिसके बाद गुरुवार को थाने को सील कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+