बिहारः लालू के 73वें जन्मदिन पर विरोधियों के इस तोहफे से RJD हैरान, जेडीयू ने ली चुटकी

पटना। गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 73वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक तरफ जहां पार्टी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। वहीं विरोधियों ने जन्मदिन के मौके पर पोस्टर लगाकर राजनीतिक लड़ाई को और हवा दे दी है, जिससे लालू के परिवार के साथ-साथ उनके समर्थक भी हैरान हैं। पटना की सड़कों पर लगे ये पोस्टर सभी के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Recommended Video

    Lalu Yadav का 73वां Birthday, विरोधियों ने दिया ऐसा तोहफा की RJD हुई आग बबूला | वनइंडिया हिंदी
    patna lalu prasad yadav birthday opponents stick poster of his property

    पटना शहर में लगे एक पोस्टर के बहाने विरोधियों ने लालू यादव के 73वें जन्मदिन के मौके पर हमला बोला है। हमला बोलने के लिए विरोधियों ने पोस्टर का तरीका अपनाया है। पोस्टर में लालू यादव के 73 संपत्तियों का ब्यौरा दिया गया है और इसमें दावा किया है कि लालू यादव और उनके परिवार का बिहार के साथ-साथ देश भर में 73 जगहों पर संपत्ति है। इसका जिक्र पोस्टर में किया गया है।

    इस पोस्टर में संपत्ति की जानकारी के साथ-साथ ये भी लिखा हुआ है कि लालू परिवार का संपत्तिनामा। 73वें जन्मदिन पर 73 संपत्ति श्रृंखला। इसके अलावा पोस्टर पर ये भी लिखा हुआ है कि राजनीतिक धौंस से बटोरी गई संपत्तियों का श्रृंखला और शेष है, जिसे शीघ्र लाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी पोस्टर के माध्यम से लालू परिवार पर हमला बोला गया था।

    patna lalu prasad yadav birthday opponents stick poster of his property

    वहीं इस पोस्टर पर चुटकी लेते हुए जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार का कहना है कि जिसने ये भी पोस्टर लगाकर लालू परिवार की संपत्ति सार्वजनिक की है उसे धन्यवाद। बिहार की जनता को ये जानना बेहद जरूरी था की गरीबों की बात करने वाले कैसे गरीबों को लूट कर अरबपति बन गए।

    वहीं इस पोस्टर को लेकर राजद के विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि पोस्टर में जो जानकारी दी गई है। उसे जांच एजेंसियों को क्यों नहीं दे दिया? सीबीआई, ED और पूरी बिहार सरकार हर कोई तो जांच में लगा है। लालू परिवार के खिलाफ कुछ तो मिला नहीं तो विरोधियों ने सोचा कि झूठा पोस्टर ही लगा लालू परिवार को बदनाम किया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+