पटनाः शादी के बाद जब शौहर को पता चला कि उसकी बीवी गोरी नहीं तो साथ रखने से किया इंकार
पटना। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष के पास एक महिला ने अजीबो-गरीब शिकायत की है। महिला ने अपने शिकायत में कहा कि उसके शौहर को गोरी पत्नी चाहिए थी, लेकिन उसका रंग गोरा नहीं है और शादी के 26 दिन बाद ही शादी को तोड़ना चाहता है। इतना सुनकर महिला आश्चर्यचकित रह गई और बिलखते हुए महिला आयोग के दफ्तर पहुंची।

दो साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित महिला बक्सर के काजीपुर पंचायत की निवासी है। उसने महिला आयोग में आवेदन देते हुए बताया कि शौहर मोहम्मद सनौवर अंसारी के साथ 25 नवंबर साल 2017 को उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद कुछ दिनों तक सही चल रहा था। फिर 26 दिन शौहर के साथ रहने के बाद वह अपने मायके वापस आ गई।

रंग काला होने पर वापस ले जाने से किया इंकार
मायके से वापस ससुराल जाने के लिए जब उसने अपने शौहर को फोन किया तो ले जाने से इंकार करने लगा। उसने कहा कि तुम्हारा रंग काला है, जिसके कारण अब तुम मेरे साथ नहीं रह सकती। पत्नी की आरोप के बाद जब दोनों पक्षों को बुलाया तो पीड़िता के शौहर ने कहा किउसे धोखे में रखकर निकाह कराया गया था।

बीवी ने कहा- शौहर के साथ रहना है
उसने बताया कि निकाह से पहले उससे कहा गया कि लड़की गोरी है। लेकिन निकाह के बाद जब उसने देखा तो बीवी काली थी। शौहर का कहना था कि अब मैं इसके साथ नहीं रहना चाहता हूं। वहीं महिला ने आयोग की अध्यक्ष के सामने कहा कि कुछ भी हो जाए, उसे अपने शौहर के साथ रहना है।












Click it and Unblock the Notifications