बिहार में डायरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकारी अस्पताल में ORS खत्म

पटना। सूबे में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसके कारण लोग डायरिया और उल्टी जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खास कर छोटे बच्चे और बूढ़े लोगों में डायरिया का प्रकोप अधिक देखा जा रहा है। लेकिन बिहार सरकार को जरा भी चिंता नहीं है, क्योंकि अगर चिंता होती, तो अस्पताल में ओआरएस के पैकेट खत्म नहीं होते।

पढ़ें- जनता दरबार में नहीं पहुंचे लालू के दोनों लाल

ORS stock over in Bihar hospital, How to fight diarrhea

पीएमसीएच में शिशु विभाग के ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 बच्चे डायरिया और उल्टी के चपेट में आकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में डायरिया के इलाज में सबसे उपयोगी दवा ओआरएस की किल्लत चल रही है। इस कारण मरीजों को बाहर से ओआरएस खरीदकर इलाज करना पड़ रहा है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के निर्देश के बाद भी अस्पतालों में ओआरएस की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

बता दें कि राज्य ने भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्वास्थ विभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेफरल अस्पताल, और मेडिकल कॉलेज में लू से प्रभावितों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। जिसके साथ सभी स्वास्थ केंद्र एवं अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट, आईवी फ्लूड, एवं जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था करनी थी।

पढ़ें- बिहार की खबर

अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और डायरिया से प्रभावित इलाकों के लिए आवश्यकता अनुसार एस्टैटिक व चलंत चिकित्सा दल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के दो दिन बाद भी अब तक पीएमसीएच में ओआरएस की व्यवस्था नही कि गई है। वहीं पीएमसीएच के शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एके जयसवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण डायरिया के काफी मरीज बढ़े हैं।

प्रतिदिन ओपीडी में 25 से 30 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। उनका इलाज किया जा रहा है, लेकिन डायरिया और उल्टी में बहुत ही उपयोगी दबा ओआरएस के नहीं रहने के कारण बाहर से खरीदना पड़ रहा है।

डॉक्टर जयसवाल ने कहा कि डायरिया में उल्टी के मरीज के लिए ओआरएस बहुत जरूरी है। यह दवा अस्पताल में होनी चाहिए। ओआरएस डायरिया और उल्टी के मरीजों को तुरंत राहत पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि विभाग में लगभग 1 सप्ताह से ओआरएस नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+