बिहार: दानपुर कोर्ट परिसर में अपराधियों ने की फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत

पटना। बिहार के पटना जिले में बेखौफ अपराधियों ने दानापुर कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग की है। अपराधियों की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पुलिसकर्मी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में दहशत फैल गई। घटना बुधवार दोपहर की है।

One police personnel dead after attack on police in danapur court campus

जानकारी के मुताबिक, मामला दानापुर कोर्ट परिसर का है। कोर्ट परिसर में पहले से घात लगाए तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। आनन-फानन में दोनों पुलिसकर्मियों को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्रभाकर कुमार नाम के जख्मी पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। शहीद सिपाही प्रभाकर कुमार पूर्वी चंपारण के लखौरा थाना क्षेत्र के गोलापर पकड़िया गांव का रहने वाला था। इस समय प्रभाकर की तैनाती दानपुर कोर्ट परिसर में थी।

बताया जा रहा है की अपराधियों ने फायरिंग कैदियों को भगाने के लिए की थी। फायरिंग का फायदा उठाकर पेशी पर आये दो कैदी फरार हो गए। जिसमें से एक कैदी मेराज उर्फ रिंकू को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दूसरे को लेकर हथियारबंद अपराधी फरार हो गए। भागने के दौरान पकड़े गए कैदी मेराज को पुलिस ने चार महीने पहले गाड़ी की चोरी और आर्म्स एक्ट के आरोप में पकड़ा था और आज उसे दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची दानापुर थाने की पुलिस मेराज से पूछताछ कर फायरिंग और हत्या में शामिल अपराधियों का सुराग लेने में जुटी है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना एसएसपी गरिमा मल्लिक भी घटनास्थल पर पहुंची और मौजूद लोगों से पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+