नीतीश के इस फैसले से अब ना तो भाभी बदनाम होंगी और ना बीमार
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीब तबके के लोगों के लिए एक खास तोहफा दिया है। 4 साल के भीतर बिहार के हर गांव में गरीबों के घर में शौचालय का निर्माण करने का जिम्मा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपा गया है। जहां पैसे के आभाव में गांव के गरीबों के घर शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है वही सरकार के इस फैसले से गांव की बहू बेटी और माताओं को अब खुले में शौच जाने से निजात मिल जाएगी। जंगलराज से तो 'नफरत' थी नीतीश को फिर कैसे हो गई 'मोहब्बत'

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी ने बताया की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया है कि 4 वर्षों में इस योजना का क्रियांवयन किया जाएगा। वार्ड की प्राथमिकता निर्धारित कर विभिन्न वार्डों को क्रमवार तरीके से आच्छादित किया जाएगा। साथ ही इस बैठक में यह निर्णय हुआ कि घर घर शौचालय का क्रियांवयन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को इस संबंध में कार्य योजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications