आज नीतीश फिर बन सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली/पटना (विवेक शुक्ला)। क्या आज नीतीश कुमार के बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएग? क्या उन्हें गवर्नर मुख्यमंत्री केशरीनाथ त्रिपाठी पद की शपथ लेने का समय देंगे? ये दोनों सवाल आज पटना से लेकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में तैर रहे हैं।

राजभवन को एक अन्य पत्र भी सौंपा जिसमें जदयू अध्यक्ष शरद यादव की ओर से मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को लिखे गये पत्र के बारे में बताया गया है। पत्र में मांझी को कहा गया है कि नीतीश कुमार को नेता चुन लिये जाने के बाद वह सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक दल के नेता नहीं रह गये।

130 विधायकों का साथ

इस बीच, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बीते कल राज्यपाल को 130 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा।

वशिष्ठ नरायण सिंह, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, भाकपा नेता जितेन्द्र नारायण और निर्दलीय विधायक गोस्वामी ने आज राज्यपाल के कार्यालय को समर्थन का पत्र सौंपा जिसमें दावा किया गया है कि नीतीश कुमार को 130 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में जदयू के 111, भाजपा के 87, राजद के 24, कांग्रेस के 5, भाकपा के एक और पांच निर्दलीय विधायक हैं जबकि 10 सीट रिक्त हैं।

नीतीश बने

इस बीच बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल के नए नेता के रूप में मान्यता दे दी, जबकि जीतन राम मांझी को पूर्व मुख्यमंत्री माना गया।

सिंह ने कहा, ‘राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के सोमवार को राजधानी लौट आने के बाद जदयू विधायक दल के नेता नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए उनसे औपचारिक रूप से मुलाकात करेंगे।

राजधानी में बिहार भवन के सूत्रों के अनुसार, बिहार में आज नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का समय मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+