नीतीश में इतनी ताकत नहीं कि वो मोदी को बिहार आने से रोक लें: राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में इतनी ताकत नहीं है कि वह नरेन्द्र मोदी को बिहार आने से रोक सकें। राबड़ी ने नीतीश कुमार को याद दिलाते हुए कहा कि 1990 में जब लाल कृष्ण आडवाणी ने बिहार में रथ यात्रा करने की कोशिश की तो उनके पति लालू प्रसाद यादव ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं आरजेडी प्रवक्ता रणधीर यादव ने उनके बयान को सार्वजनिक करते हुये कहा कि लालू प्रसाद के पास हिम्मत थी कि उन्होंने आडवाणी के रथ को रोक दिया लेकिन नीतीश कुमार के पास ताकत नहीं है कि वह बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी को रोक सकें। गौरतलब है कि इसी महीने के ताखिरी में 27 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी पटना में हुंकार रैली करने वाले है।












Click it and Unblock the Notifications