यंगेस्ट SDM Nasin M Nishant की सक्सेस स्टोरी, कभी कोचिंग फीस के लिए पकड़ने पड़े थे संचालक के पैर
सीतामढ़ी, 29 अक्टूबर। बिहार की राजधानी पटना से करीब 150 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी जिले में एक छोटा सा गांव है बासोपट्टी। यहां के बेटे ने बिहार का सबसे युवा एसडीएम बनकर कामयाबी की नई कहानी लिख दी। नाम है नसीन कुमार निशांत।

SDM Nasin Kumar Nishant की सक्सेस स्टोरी
बिहार के यंगेस्ट एसडीएम नसीन कुमार निशांत की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब इनको कोचिंग की फीस को लेकर संचालक के पैर पकड़ने पड़े थे। हालांकि बाद में नसीन ने इंजीनियरिंग की और एसडीएम भी बने।

मधुबनी में डिप्टी कलेक्टर
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने जून 2021 में 64वीं बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें अपने पहले ही प्रयास में नसीन कुमार प्रशांत ने 140वीं रैंक प्राप्त कर महज 22 साल की उम्र में एसडीएम बनने में सफलता हासिल की थी।

मधुबनी में सीनियर डिप्टी कलेक्टर बने नसीन कुमार
नसीन कुमार प्रशांत को अब 28 अक्टूबर को ही बिहार के मधुबनी में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग मिली है। एक-दो दिन में मधुबनी जाकर ज्वाइन करेंगे। अपनी पहली पोस्टिंग को लेकर नसीन काफी उत्साहित हैं।

नसीन कुमार निशांत का इंटरव्यू
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में नसीन कुमार निशांत ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की। नसीन ने बताया कि बीपीएससी का फार्म भरा तब उनकी उम्र 22 साल थी। फिर कड़ी मेहनत के दम पर अपने बैच में बिहार का सबसे यंगेस्ट एसडीएम बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

बीएएस एसडीएम नसीन कुमार निशांत का परिवार
नसीन कुमार प्रशांत का जन्म 13 अप्रैल 1996 को पुपरी एसडीएम कोर्ट में वकील महेंद्र पासवान व शिक्षिका मंजू कुमारी के घर हुआ। मां का फरवरी 2017 में निधन हो गया। नसीन चार भाइयों में सबसे छोटे हैं।

नसीन कुमार निशांत के भाई बहन
भाई
1. नवीन कुमार, जाले पुलिस थाने में चौकीदार
2. नलिन कुमार, आईटीआई में संस्था प्रधान
3. नंदन कुमार, नेट की तैयारी कर रहे
बहन
1. खुशबू कुमारी, शिक्षिका
2. आशा कुमारी, बैंक कर्मचारी
3. प्रभा रानी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

नसीन कुमार निशांत की शिक्षा
बिहार के सबसे युवा सीनियर डिप्टी कलेक्टर नसीन कुमार निशांत ने छठी से दसवीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल पुपरी सीतामढ़ी से की। फिर दरभंगा के स्कूल में 12वीं कक्षा में दाखिल लिया। नसीन दसवीं में टॉपर रहे थे।

कोटा से की आईआईटी की कोचिंग
नसीन कुमार निशांत कहते हैं कि उनका एनआईटी में चयन हो गया था, मगर वे आईआईटी से माइनिंग इंजीनियर की डिग्री हासिल करना चाहते थे। इसलिए राजस्थान के कोटा चले आए। तब परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। परिजनों ने सिर्फ 35 हजार रुपए दिए।
क्यों पकड़े संचालक के पैर?
नसीन के पास 35 हजार रुपए ही थे जबकि कोटा में कोचिंग की फीस ही 76 हजार रुपए थी। मैस का खर्च अलग। इस पर नसीन ने कोचिंग संचालक के पैर पकड़ लिए और उन्हें भरोसा दिलाया कि वो दसवीं का टॉपर रहा है। आईआईटी की परीक्षा पास कर सकता है। फीस कम करके उसे दाखिला दिया जाए।

फिर नाममात्र की फीस में की कोचिंग
कोटा में कोचिंग वालों ने नसीन के सामने शर्त रखी कि एक माह बाद टेस्ट होगा, जिसमें अगर वो 200 नंबर आता है तो फीस कम हो सकती है। नसीन उसमें 211 नंबर लाए। फिर नाममात्र फीस में कोचिंग की और आईआईटी बीएचयू से इंजीनियरिंग की।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications