चुनाव नहीं लड़ सकते पर राजद नेताओं को उम्मीद प्रधानमंत्री बनेंगे लालू यादव

शिवहर निवासियों का कहना है कि यहां एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है, कोई कल कारखाना नहीं है। एक युवा का कहना है कि हम सभी की पसंद नरेंद्र मोदी हैं, हम मोदी को वोट कर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, पिछले साठ सालों से कांग्रेस का राज रहा है लेकिन यहां विकास नहीं हुआ है, अब शिवहर की जनता विकास चाहती है।
शिवहर से भाजपा की रमादेवी सांसद हैं, यहां भाजपा के सदस्य डा धर्मेद्र किशोर यादव का कहना है कि लोगों को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए सिर्फ नरेंद्र मोदी ही दिख रहे हैं, युवाओं में उनका खासा क्रेज है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सतीश नंदन सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल देश के सामने प्रधानमंत्री पद का एक सही विकल्प हैं, दिल्ली में उनके कार्यकाल के दौरान दिख गया कि वह भ्रष्टाचार पर जरा सा भी समझौता नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है।
राजद नेताओं का कहना है कि राम विलास पासवान एक धोखेबाज इंसान हैं, जिन्होने एक सांप्रदायिक व्यक्ति से समझौता कर लिया। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यह ध्यान देने योग्य है कि भाजपा ने पासवान की पार्टी को 7 सीटें प्रदान की है बाकी की 33 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications