Republic Day 2019: तिरंगा फहराने के बाद 'नेता जी' ने हवा में चलाई गोली, वीडियो वायरल
Samastipur News, समस्तीपुर। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर जहां पुरे देश में जश्न मनाया जा रहा था, वहीं बिहार के समस्तीपुर जिले में युवा क्रांति मोर्चा के 'नेता जी' ने तिरंगा फहराने के बाद हवा में फायरिंग कर गणतंत्र दिवस मनाया। बता दें कि 'नेता जी' का फायरिंग करने का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। यहां युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा (Ramesh Jha) अपने पार्टी कार्यालय पर झंडोत्तोलन कर रहे थे। वीडियो में साफ दिखा जा सकता है कि झंडा फहराने के बाद ही कुर्ता पायजामा पहने अध्यक्ष रमेश झा ने टेलीस्कोप गन लिया और आसमान की तरफ फायर कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आस-पास लोग मौजूद थे। जहां झंडोत्तोलन हो रहा था वहां पास में कई घर भी थे, जिसके छतों पर लोग खड़ा होकर झंडोत्तोलन देख रहे थे। वायर वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि छत पर भी लोग खड़े है देखकर फायर कीजिए। छतों पर लोग हैं। लेकिन, कानून को ताक पर रख लोगों की जान की परवाह किए बिना नेता जी ने दनादन गोलियां हवा में दाग दी।
जानकारी के अनुसार, हथियार किसी अधिकारी का था, जो छुट्टी पर अपने घर समस्तीपुर आए हुआ था। वहीं, इस मामले पर एसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि अगर इस तरह की घटना हुई है तो मामले की जांच कर कार्रवाई जरूर होगी।












Click it and Unblock the Notifications