लालू रेल मंत्री पर बरसे, बोले-अजब प्रभु की गजब रेल लीला
पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव रेलवे की खस्ता हालत को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु पर बरस पड़े हैं।
पटना। पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव रेलवे की खस्ता हालत को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु पर बरस पड़े हैं।

लालू ने सोशल मीडिया साइट ट्वटिर पर लिखा है कि अजब प्रभु की गजब रेल लीला। उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि रेलवे को जबरदस्ती बर्बाद किया जा रहा है। सरकार के पास रेलवे को चलाने के लिए कोई नीति, नियम और नियति नहीं है।
लालू ने एक न्यूज रिपोर्ट को ट्वीट किया है। इस न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अपनी आमदनी में चुनिंदा ट्रेनों में सर्ज प्राइजिंग लागू करने के बाद रेलवे की को जोरदार झटका लगा है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेलवे की कमाई में 6 महीनें के भीतर 4000 करोड़ रुपए की कमी भी आई है।
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इस बार रेलवे की आमदनी पिछले साल की तुलना से भी कम हो गई है। इसलिए अब रेलवे पैसेंजर ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोतरी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications