बेटी की शादी का शगुन लेकर मुलायम के घर पहुंचेंगे लालू-राबड़ी
लखनऊ। राजनीति के दो धुंरधंर अब समधि बनने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पोते तेजप्रताप सिंह और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी की शादी होने जा रही है। लालू और मुलायम इस रिश्ते को लेकर अति उत्त्रोंसाहित है। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी इसी रिश्ते की शुरुआत को लेकर आज मुलायम सिंह के घर शादी का शगुन का घर लेकर आ रहे हैं।

लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी शादी का शगुन लेकर मुलायम के लखनऊ स्थित घर पहुंचने वाले हैं। उनके साथ उनके बेटे तेजस्वी, बड़ी बेटी मीसा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। तेज प्रताप जहां मुलायम के पोते है और मैनपुरी सीट से विधायक तो वहीं राजलक्ष्मी लालू की नौवीं और सबसे छोटी बेटी है।
लखनऊ के 5, विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह के घर पर रविवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव, सपा महासचिव रामगोपाल यादव, मंत्री शिवपाल सिंह यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के रहने की भी उम्मीद है। दोनों की सगाई दिल्ली के एक फार्महाउस में 16 दिसंबर को होनी है। वहीं शादी की तारिख जनवरी में तय की गई है।












Click it and Unblock the Notifications