कटिहार: बदमाशों ने RJD नेता निर्मल बूबना की गोलियों से भूना, तेजस्वी यादव के काफी करीबी थे वो
कटिहार: बदमाशों ने RJD नेता निर्मल बूबना की गोलियों से भूना, तेजस्वी यादव के काफी करीबी थे वो
कटिहार। खबर बिहार के कटिहार जिले से है। यहां आरजेडी नेता व व्यवसायी निर्मल बूबना की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को सलमारी थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास अंजाम दिया है। आरजेडी नेता की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि निर्मल बूबना आरजेडी नेता तेजस्वी के काफी करीबी भी माने जाते थे।

ये सनसनीखेज वारदात सलमारी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, आरजेडी नेता व व्यवसायी निर्मल बूबना शनिवार (03 मार्च) की शाम घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने निर्मल बूबना पर काली मंदिर के पास हमला बोल दिया। अचानक फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल पर ही ताबड़तोड़ गोलियों की फायरिंग के बाद निर्मल बुबना की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
निर्मल बूबना आरजेडी के बड़े नेताओं में से थे। वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के काफी करीबी भी माने जाते थे। निर्मल बूबना के राजनीतिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनके कदवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि, गठबंधन के तहत वह सीट फिर कांग्रेस के कोटे में ही रहने के कारण वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सके थे। निर्मल बुबना को क्षेत्र के लोग एक अच्छे व्यवसाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जानते हैं। तो वहीं, अब उनके मर्डर के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications